Home Mohali पानी की बाल्टी में डूबने से 2 वर्षीय बच्ची की मौ’त

पानी की बाल्टी में डूबने से 2 वर्षीय बच्ची की मौ’त

0

डेराबस्सी : नगर परिषद के तहत बरवाला रोड पर ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल से पहले स्थित झुग्गियों में 2 वर्षीय एक बच्ची की खेलते हुए बाल्टी के पानी में डूब कर मौत हो गई। पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई कराए बिना बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी मुताबिक राजस्थान के अजमेर जिले से प्रवासी दिहाड़ीदार परिवार मुकेश कुमार के परिवार में 5 बच्चे हैं जिसमें 2 वर्षीय सुमन सबसे छोटी थी

माता-पिता सुबह कामकाज पर निकल गए और पीछे बच्चे खेलने में मगन हो गए। इस दौरान सुमन खेलते हुए पानी भरी बाल्टी के पास आई और उसमें मुंह नीचे और टांगें ऊपर की स्थिति में पानी में डूब गई।

पता चलने पर बच्चों ने शोर मचाया और सुमन को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। तफ्तीश अफसर हरप्रीत सिंह के अनुसार परिवार ने बिना कानूनी कार्रवाई के पोस्टमार्टम कराए बिना बॉडी को अपने साथ ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here