Home Himachal चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पिछले कुछ दिनों में जिला में पुलिस ने नशे के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। जिला के अलग अलग स्थानों पर चिट्टा तस्करों को भारी मात्रा में नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस ने लालसिंगी में गाड़ी संख्या (एच आर 49 सी 7319) को चैकिंग के लिए रोका। शक के बिनह पर कार की तलाशी लेने पर 18.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार व अंकित निवासी बिलासपुर एवं सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here