Home Punjab>Amritsar जालंधर : कॉमेडियन संदीप पतीला के घर से  50 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर : कॉमेडियन संदीप पतीला के घर से  50 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

0

जालंधर, (ENS): वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है ताजा मामला गीता कॉलोनी से सामने आया है, जहां कॉमेडियन संदीप जीत पतीला के घर चोर ने वारदात को अंजाम दिया। कॉमेडियन के घर से चोर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना कॉमेडियन संदीप ने पुलिस को दे दी है। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि उन्होंने जब घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए है तो सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने घटनास्थल वाली जगह पर जाकर देखा तो वहां से उन्हें एक पेचकस बरामद हुआ। इसके बाद उन्होंने कमरे की अलमारी चेक की तो वहां से गहने और नगदी गायब थे। कॉमेडी ने बताया कि घर से 50 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार हो गया। कॉमेडियन ने बताया कि कर सरेआम बिना मुंह ढक कर आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद उसने गहनों की डिबिया वापस अलमारी में वैसे ही रख दी।

पीड़ित ने बताया कि पद उसने चोर चाबी से वारदात को अंजाम दिया है। घटना देर रात 1: 42 मिनट की है। वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here