Home Mohali पंजाब : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

पंजाब : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : मामला ममदोट कस्बे के छांगा खुर्द का है, जहां देर शाम 2 पक्षों में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में महिलाओं समेत कुल 4 लोग घायल हो गए।

जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई है और घायल अवस्था में उन्हें ममडौर के सिविल फ्लोर में भर्ती कराया गया। जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि हवेली से ट्रैक्टर निकालते समय दीवार थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे लेकर सुबह झड़प हो गई, मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

लेकिन देर शाम इस विवाद ने बड़ा रुप धारण कर लिया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई और यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। वहीं पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से न्याय की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here