Home Punjab>Amritsar जालंधर : चोरों ने की ATM तोड़ने की कोशिश, देखे CCTV

जालंधर : चोरों ने की ATM तोड़ने की कोशिश, देखे CCTV

0

जालंधर ( ENS) : थाना 8 के अंतर्गत आते पठानकोट चौक रोड पर संत वाशल फैक्ट्री के पास स्थित icici बैंक के एटीएम को चोरों द्वारा तोड़ने की कोशिश  नाकाम रही।  वारदात के दौरान बाइक की लाइट देख चोर भाग गए।  जिसकी शिकायत बैंक कर्मचारी ने पुलिस को दी और पुलिस ने जांच के दौरान अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि GTB नगर के रहने वाले अमित कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह आईसीआई बैंक की आडिट डिपार्टमेंट में काम करता है। जब वह शुक्रवार सुबह एटीएम में आडिट के लिए पहुंचा, तो एटीएम की मशीन टूटी हुई थी।  

जिसके बाद उसने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि  देर रात दो चोर एटीएम मे घुसे और मशीन को तोड़कर कैश निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन चोर नाकाम रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here