Home Punjab>Ludhiana पंजाबः संदिग्ध हालातों में युवक ने लगाया फंदा, देखें वीडियो

पंजाबः संदिग्ध हालातों में युवक ने लगाया फंदा, देखें वीडियो

0

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में काली सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जब पत्नी ने पति को बेसुध हालत में कमरे में गिरा देखा तो उसने तुरंत शोर मचाया। लोगों की मदद से प्राइवेट गाड़ी में व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। 

डाक्टरों के मुताबिक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। व्यक्ति का नाम नीरज बताया रहा है। नीरज के साथ अस्पताल आई उसकी पत्नी ने कहा कि उसने अपने हाथों से नीरज को खाना खिलाया। कुछ देर बाद जब वह किचन से कमरे गई तो जमीन पर बेहोश हालत में नीरज गिरा हुआ दंग रह गई। उसने तुरंत लोगों को सूचित किया। नीरज की पत्नी के मुताबिक उसने शराब अधिक पी ली जिस कारण वह बेसुध हुआ। वहीं सिविल अस्पताल जब नीरज को दाखिल करवाया गया तो उसके गले पर डाक्टरों और पुलिस को रस्सी आदि के निशान मिले। फिलहाल नीरज की हालत गंभीर देख उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में  जुटी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here