ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के बौल के पास रविवार को मोटरसाइकिल सवार कार से टकरा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना शहर की वागमाता कालोनी के सचिन कुमार पुत्र सतीष कुमार ने बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि रविवार को जिस समय वह हमीरपुर जा रहा था तभी जोगीपंगा मोड़ बौल में एक मोटरसाइकिल गलत दिशा में जाते हुए एक कार से टकरा गया। कार से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह हादसा मोटरसाइकिल चालक द्वारा लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।