Home Punjab>Patiala पंजाबः पुलिस द्वारा नशा तस्कर का एनकाउंटर, पुलिस के दो जवान जख्मी, देखें वीडियो

पंजाबः पुलिस द्वारा नशा तस्कर का एनकाउंटर, पुलिस के दो जवान जख्मी, देखें वीडियो

0

रेड करने गई पुलिस पर किया था हमला

दसूहा- होशियारपुर के हल्का दसूहा में नशा तस्करों पकड़ने के लिए गई दसूहा पुलिस पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक नशा तस्कर का एनकाउंटर कर दिया गया। वहीं घटना में एक पुलिस के दो अधिकारी के जख्मी होने की बात भी सामने आ रही है। घटना  हल्का दसूहा के अंतर्गत आते गांव मेवा मियाणी की है। जहां पुलिस को इसी गांव के ही एक व्यक्ति पर नशा का व्यापार करने  की जानकारी मिली थी। जिसके बाद दसूहा पुलिस टीम सूचा सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मेवा मियाणी के घर पहुंची तो सूचा सिंह द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया गया। बचाव में जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा सूचा सिंह पर फायरिंग की गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जिला के उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचा जा रहा हे। फिलहाल इस सारे मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here