Home Punjab>Ludhiana पंजाब : पुल पर पलटी कार, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

पंजाब : पुल पर पलटी कार, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

0

लुधियाना : देर शाम को दक्षिणी बाइपास डी-जोन से पुल चढ़ते समय एक टाटा नेक्सन कार अचानक पुल के बीचो बीच डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी में सवार ड्राइवर को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। ड्राइवर के मामूली चोट लगी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

घटना स्थल पर तुरंत ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने पुल पर लगा जाम खुलवाया। ड्राइवर को प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टर के भेज दिया। फिलहाल कार चलाने वाले ड्राइवर की पहचान पुलिस को नहीं हुई।

घटना स्थल पर मौजूद ट्रैफिक ASI हरदीप सिंह ने कहा कि कार के आगे अचानक कुछ आ गया था, जिसके बाद कार ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी डिवाइडर से टकरा अचानक पलट गई। हादसे में गाड़ी ड्राइवर को मामूली चोटें आई है।

पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे पुल पर गाड़ी स्लो चलाए। हरदीप सिंह मुताबिक यह कार डी-जोन पर अभी चढ़ाई थी कि अचानक उसकी कार हादसाग्रस्त हो गई। संबंधित इलाके पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here