Home Haryana पूर्व CM के करीबी पर गिरी गाज, गवर्नर ने जारी किए ऑर्डर

पूर्व CM के करीबी पर गिरी गाज, गवर्नर ने जारी किए ऑर्डर

0

कानपुरः हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद (HSCCW) की महासचिव रंजीता मेहता की छुट्‌टी कर दी गई है। सूबे के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने इसको लेकर ऑर्डर जारी किए हैं। ऑर्डर में लिखा है कि 13 मई, 2022 को उनकी नियुक्ति के जारी किए गए ऑर्डर तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाते हैं। अब महिला एवं बाल कल्याण विभाग, हरियाणा अगले आदेश तक हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के डेली के रूटीन कामों को देखेगा। रंजीता मेहता पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करीबी रही हैं। अब उनके हटने के बाद उन्हें हटाए जाने को लेकर सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here