Home Punjab>Muktsar पंजाब : लुटेरों ने स्कूटर सवार दंपत्ति को बनाया निशाना, देखें वीडियो

पंजाब : लुटेरों ने स्कूटर सवार दंपत्ति को बनाया निशाना, देखें वीडियो

0

मलोट : लुटेरों द्वारा बुजुर्ग दंपत्ति को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुर्ज फाटक के पास दिनदहाड़े 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने स्कूटर सवार बुजुर्ग दंपत्ति से लूट की वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे पीसीआर पुलिस कर्मियों के दल द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार करीब एक बजे मलोट के बुजुर्ग मेला राम अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर सवार होकर कैंप से मलोट शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान  2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने झपट मारकर बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया और बुजुर्ग की जेब से जबरन 30 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। जिसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here