ऊना/ सुशील पंडित: उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार को लठियाणी, बंगाणा, हटली सहित अन्य स्कूलों का निरिक्षण किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को जमा दो के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। एस. डी. एम.,बंगाणा सोनू गोयल सबडिवीजन द्वारा गठित उड़नदस्ते ने अमित कुमार तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम सदस्यों अनिल कुमार प्रवक्ता, सोनिया टी.जी.टी.मेडिकल व राज कुमार शास्त्री ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सी.सी. टी. वी कैमरों की फुटेज की जांच की व परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इन परीक्षा केन्द्रों में विद्यार्थियों को शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा देते हुए देखा गया।