Home Himachal ऊनाः पैदल राही से भिड़ा मोटरसाइकिल

ऊनाः पैदल राही से भिड़ा मोटरसाइकिल

0
ऊना/ सुशील पंडित: घालूवाल में सड़क किनारे पैदल जा रहे एक राहगीर को  मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। शिकायत देने वाले घालूवाल निवासी महिंदर सिंह पुत्र मल्ली राम ने दावा किया है कि सोमवार को जिस समय वह शाम पौणे सात बजे अपने घर जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल ने गलत दिशा से आते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर से महिंदर सिंह घायल हो गया। हरोली पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोअर वढेरा निवासी रविंदर कुमार के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here