ऊना/ सुशील पंडित: मैहतपुर पुलिस ने सोमवार को दड़ा सट्टा का काम करने वाले हरियाणा के एक निवासी को सट्टा पर्चियों के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के मुताबिक जिस समय मैहतपुर थाने की एक टीम रायपुर के नजदीक जेके ईंट भट्ठा के पास मौजूद थी तभी कालका के रहने वाले अमन डोगरा पुत्र कुलदीप डोगरा को दड़ा सट्टा पर्चियों और 1720 रूपए के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।