Home Punjab>Muktsar ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौ’त

ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौ’त

0

श्री मुक्तसर साहिब :  बैंक से पेंशन निकलवाने आई महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रणजीत कौर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त रणजीत कौर को ऊंचा सुनाई देता था।

जब वह लाइन क्रॉस करने लगी तो उधर से ट्रेन आ रही थी तो आसपास के लोगों ने उसे काफी आवाजें लगाई परंतु उसे ऊंचा सुनाई देने के कारण उसे सुनाई नहीं दिया। जिस कारण महिला फाजिल्का से कोटकपूरा जाने वाली महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  उक्त महिला के पास एक कपड़े का थैला था जिसमें आधार कार्ड, 2 बैंक की कॉपी व पेंशन के 1500 रुपए थे। रेलवे पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here