Home Punjab>Rupnagar पंजाबः पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर दूरी पर हमलावारों ने दुकानदार पर किया हमला, नगदी लेकर हुए फरार

पंजाबः पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर दूरी पर हमलावारों ने दुकानदार पर किया हमला, नगदी लेकर हुए फरार

0

आनंदपुर साहिब, संदीपः रूपनगर के सबसे बड़े गांव नूरपुर बेदी मेन बस स्टैंड के टी प्वाइंट चौक पुलिस स्टेशन से महज 100 कदम की दूरी पर दुकानदार मनोज जोशी पर 4 हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावारों ने दुकान में बंद कर उसे बाहर से शटर लगा दिया। इस दौरान दुकानदार ने बहादुरी से हमलावारों के साथ मुकाबला किया और किसी तरह खुद को हमलावरों द्वारा लगाए गए शटर से बाहर निकालने में कामयाब रहा।

जिसके बाद हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा और नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पुलिस चौंकी के पास ही हमलावारों द्वारा हमला कर पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं अगर बात करें तो होला महल्ला के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहता है, लेकिन उनके हौंसले इतने बुलंद हैं कि इतनी फोर्स के बावजूद भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here