Home Himachal>Baddi पंजाब : प्रेम संबंधों के चलते युवक के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : प्रेम संबंधों के चलते युवक के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

अमृतसर : अजनाला के अधीन आते गांव डल्ला के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में कत्ल करने का मामला सामने आया है। कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तेजधार हथियार बरामद किया है।

इस संबंध में डीएसपी अजनाला राज कुमार ने बताया कि बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने इस हत्या की बात भी कबूल कर ली है। ही पुलिस ने उस धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है, जिससे हत्या की गई थी। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here