Home Breaking News लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

0

देहरादून: उत्‍तराखंड लोक सभा चुनावों के लिए भाजपा ने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित 40 दिग्‍गजों के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को लोक सभा चुनाव के अंतर्गत मतदान होना है। जिसके बाद चार जून को मतगणना होगी। बता दें कि इन दिनों चुनाव नामांकन का दौर जारी है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए भाजपा ने उत्‍तराखंड के लिए अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और पुष्‍कर सिंह धामी, हेमा मालिनी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here