Home Mohali पंजाबः कार और मिनी बस की टक्कर में कई घायल,देखें वीडियो

पंजाबः कार और मिनी बस की टक्कर में कई घायल,देखें वीडियो

0

फिरोजपुरः जीरा मल्लांवाला रोड पर कार और मिनी बस की टक्कर की होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मिनी बस मलावलां से जीरा आ रही थी कि गांव बोटियांवाला के पास बस की कमानी टूट गई। इसी दौरान सामने आ रही हुंडई कार से टक्कर होकर बस पलट गई। इस मौके पर कार में सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र जियोन सिंह फत्तेवाला और मां सुरजीत कौर पत्नी प्रीतम सिंह घायल हो गए।

इस टक्कर के दौरान गुरप्रीत सिंह की टांगें कार में फंस गईं, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस घायलों को सिविल अस्पताल जीरा ले आई, जहां गुरप्रीत सिंह की गंभीर हालत के कारण उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य बस में सवार घायल जगीर कौर पत्नी सरवन सिंह दौलतपुरा, दर्शन सिंह बस्ती माछिया की हालत खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here