Home Himachal>Baddi पंजाब : टैंकर और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

पंजाब : टैंकर और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

0

अमृतसर : हरिपुरा इलाके में एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूध का टैंकर काफी तेज गति से आ रहा था।

जैसे ही टैंकर फ्लाईओवर से नीचे उतरा तो ब्रेक नहीं लगा और मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों से जा टकराया।  जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टैंकर के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि टैंकर का कंप्रेसर लीक होने के कारण ब्रेक फेल हो गया। 

जिसके कारण वह ब्रेक नहीं लगा सका। टैंकर ज्यादा तेज गति में होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here