Home Punjab>Amritsar जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, विधायक शीतल अंगुराल ने दिया इस्तीफा

जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, विधायक शीतल अंगुराल ने दिया इस्तीफा

0

जालंधर, ENS: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। पार्टी के नेताओं का दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला तेज हो गया। वहीं अब आप पार्टी को विधायक शीतल अंगुराल ने बड़ा झटका दे दिया है। शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि शीतल अंगुराल ने पोस्ट कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि आप सांसद सुशील रिंकू भी भाजपा में कुछ देर में शामिल हो सकते है। दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी।

लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं। रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here