Home Punjab>Amritsar जालंधरः इस मेन चौक पर स्थित अस्पताल के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधरः इस मेन चौक पर स्थित अस्पताल के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही है। गुरु नानक मिशन अस्पताल के बाहर बाइक चोरी हो गई। यह सारी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। किस तरह कर बड़े ही ध्यान से आता है और आकर बाइक पर बैठ जाता है। कुछ देर बाइक पर बैठकर आसपास देखता है जब से लगता है कि किसी का ध्यान उसकी तरफ नहीं है तब वह बाइक लेकर फरार हो जाता है। फिलहाल इसकी शिकायत 4 नंबर थाने में दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में लिखा है कि मेरा नाम अजय कुमार है और मैं अपने माता को दवाई दिलवाने के लिए आया था जब मैं बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। जब उन्होंने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा तो पता चला कि एक व्यक्ति आया और बाइक चोरी करके ले गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here