Home Punjab>Moga पंजाब: स्कूल में मिड डे मील बनाते समय लगी आग, रिजल्ट लेने आए बच्चों में मचा हड़कंप

पंजाब: स्कूल में मिड डे मील बनाते समय लगी आग, रिजल्ट लेने आए बच्चों में मचा हड़कंप

0

मोगाः गांव चुगावा के सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जब यह हादसा हुआ तो स्कूल में करीब 60 बच्चे अपने माता पिता के साथ रिजल्ट लेने आए हुए थे। इस दौरान स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गैस के पाइप अचानक भट्टी की तरफ से खुल गया जिससे आग लग गई। स्कूल के बच्चों ने भी आग को बुझाने में मदद की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here