Home Punjab>Raikot पंजाब : नगर निगम दफ्तर के बाहर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

पंजाब : नगर निगम दफ्तर के बाहर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

0

बठिंडा : शहर में लोगों के घरों तक साफ पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है और माेहल्ला वासियों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान हरदेव नगर, खेता सिंह बस्ती के लोगों और महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और धरना दिया।

महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से हमारे घरों में पीने का साफ पानी नहीं पहुंच रहा है, ऊपर से गर्मी भी शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए हमने कई बार निगम प्रशासन से शिकायत की। लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी।

नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और प्रशासन से हमारे घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की मांग की। वहीं नगर निगम के मेहर ने कहा कि मैं इस संबंध में अधिकारियों से बात करूंगा और इस बस्ती के लोगों तक कैंटर के जरिए साफ पानी पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here