Home Punjab>Fazilka पंजाबः मूसेवाला के गीत पर पिता बलकौर सिंह ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

पंजाबः मूसेवाला के गीत पर पिता बलकौर सिंह ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

0

मानसाः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार में नन्हें मेहमान के आने से खुशी का माहौल है। दरअसल, मूसेवाला घर में सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई आ चुका है। इस बीच पंजाब सिंगर वीत बलजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे मंच पर मूसेवाला का गीत गाते हुई दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मंच के नीचे मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भांगड़ा डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीत बलजीत के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस भी खुश हो गए हैं। 2 साल के बाद उन्हें भी सिद्धू मूसेवाला के भाई के रूप में खुशी मिली है।

वीत बलजीत ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- उठ पुत झोटेया वे मूसवालिया…। दरअसल, जब वीत बलजीत ने गीत शुरू किया तो वहां मौजूद बलकौर सिंह अपने आपको रोक न सके और उन्होंने ने भी अपनी बाजुएं खड़ी कर लीं। ये वीडियो कहां का है, ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन किसी कार्यक्रम का लग रहा है, जहां मूसेवाला मेहमान के तौर पर पहुंचे हैं। कलाकार वीत बलजीत की तरफ से शेयर की गई इस वीडियो को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। बलकौर सिंह को खुश देख मूसेवाला के फैन भी खुश हैं। हर कोई प्यार भरे कमेंट कर रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो भी पूरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here