Home Health फगवाड़ा: मामूली बात को लेकर नाबालिग से की मारपीट, देखें वीडियो

फगवाड़ा: मामूली बात को लेकर नाबालिग से की मारपीट, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा/राजेश : गुरु तेग बहादुर नगर में एक नाबालिग से मारपीट का मामला सामने आया है। नाबालिग की माता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह हिंदू परिवार से संबंध रखती है। वही उसी बिल्डिंग में मुसलमान समुदाय के लोग रह रहे है। पीड़ित लड़की के माता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका ऑपरेशन हुआ है। जिस वजह से वह अपने घर में आराम कर रही थी, उनके पड़ोसी शोर शराबा कर रहे थे।

जब उसकी बेटी ने अपने पड़ोसियों को शोर करने से मना किया तो उनकी ओर से पहले उनके साथ बहस की गई और बाद में इकट्ठे होकर उसकी लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here