Home Punjab>Moga पंजाबः धार्मिक स्थान से माथा टेक लौट रहे दपंति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो 

पंजाबः धार्मिक स्थान से माथा टेक लौट रहे दपंति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो 

0

एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह 

मोगाः जिले के गांव इंदरगढ़ में धार्मिक स्थान से माथा टेककर बाईक से घर लौट रहे दपंति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में उनकी 4 माह की बेटी को भी गिरा दिया गया, जिसके मामूली चोटे लगी है। दंपति को सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहा उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अमनदीप कौर और राम सिंह जो कि दोनो गांव इंदरगढ़ के रहने वाले है और दोनो ने एक साल पहले प्रेम विवाह करवाया था।

उनके 4 महीने की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि दोनों के प्रेम विवाह से अमनदीप कौर के घर वाले खुश नहीं थे। इससे पहले भी दोनों को कई बार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि आज अमनदीप कौर के परिवार वाले अमनदीप कौर का चाचा भाई और अन्य रिश्तेदारों ने मौका देखकर जब वह दोनों पति पत्नी अपनी 4 महीने की बेटी के साथ मोटरसाइकल पर एक धार्मिक स्थान से माथा टेक कर वापिस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here