Home Punjab>Fazilka जालंधर के सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद CM मान का आया बयान, देखें वीडियो 

जालंधर के सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद CM मान का आया बयान, देखें वीडियो 

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं कुछ दिन पहले जालंधर लोकसभा से आप पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए सुशील रिंकू और वेस्ट हल्के से विधायक रहे शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद से सियासत गर्मा गई है। इसी दौरान सीएम मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कहा है कि विपक्ष विश्वास को खरीदने की कोशिश करते है, विश्वास को लालच देने की कोशिश करते है।

सीएम मान ने कहा कि विश्वास एक ऐसी चीज है जिसकी दुनियां की किसी करंसी में उसकी कोई कीमत नहीं है। मान ने कहा कि आप लोगों ने मुझ पर विश्वास किया, मैं उस पर खरा उतरूंगा। वहीं उन्होंने आगे कहा कि पैसे कमाने वाले काम तो छोड़कर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि पैसे ही कमाने होते तो बहुत पहले वह कमा लेते। मान ने कहा कि जितनी देर तक लोग उनके साथ है उन्हें कोई परवाह नहीं। बता देंकि कुछ दिन भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल आज शाम 4 बजे भाजपा की ओर से पहला रोड शो कर रहे है। वहीं उनके रोड शो से पहले वेस्ट हलके में दीवारों पर दोनों के गद्दार के पोस्टर लगने से हड़कंप मचा हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here