Home Himachal>Baddi पंजाब : वकील पर हमला करने और प्रॉपर्टी हड़पने के लगे आरोप, देखें वीडियो

पंजाब : वकील पर हमला करने और प्रॉपर्टी हड़पने के लगे आरोप, देखें वीडियो

0

अमृतसर: मामला अमृतसर के रामबाग से सामने आया है, जहां वनीत सेठी नाम के युवक ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर न्याय की मांग की है, जिसमें राहुल सेठी जो कि पेशे से वकील है, पर प्रॉपर्टी हड़पने की नियत से गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए है। जानकारी देते हुए वनीत सेठी ने बताया कि वह माननीय अदालत में प्रॉपर्टी को लेकर केस जीत चुके है।

लेकिन एडवोकेट राहुल सेठी और उनके परिवार वाले जानबूझकर प्रॉपर्टी में किराए का कमरा मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10-12 हमलावरों ने मेरे घर के बाहर हमला कर दिया। मेरे घर पर ईंट फेंकी और मेरी मां और पत्नी को गालियां दीं, गंदे इशारे कर जान से मारने की धमकी दी। इस हमले के बाद मेरा परिवार सदमे में है।

यह वकील राहुल सेठी अपने पेशे का अनुचित लाभ उठा रहा है। इस संबंध में हम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सैनी कौलाऊ से भी अनुरोध करते हैं कि वे इस तरह की अवैध बदमाशी के खिलाफ हमारा पक्ष सुनें और शिकायत दर्ज करें। पुलिस आयुक्त, अमृतसर। हम न्याय की मांग करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here