Home Haryana वाटर कैनन मामले से चर्चा में आए नवदीप सिंह जलबेड़ा गिरफ्तार 

वाटर कैनन मामले से चर्चा में आए नवदीप सिंह जलबेड़ा गिरफ्तार 

0

अंबालाः पिछले किसान आंदोलन में वाटर कैनन का मुंह पुलिस की तरफ मोड़ने को लेकर चर्चा में आए नवदीप सिंह जलबेड़ा को सीआईए एक ने मोहाली से वीरवार को गिरफ्तार किया। नवदीप को मोहाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद किसान नेता नवदीप को पुलिस अंबाला लेकर आई। शुक्रवार को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में नवदीप का मेडिकल कराया गया। इसके बाद नवदीप को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। 

अभी मामले में अदालत की कार्रवाई चल रही है। गौरतलाब है कि किसान नेता नवदीप इस बार के किसान आंदोलन में भी काफी प्रमुख भूमिका में रहे हैं। पंजाब में किसान आंदोलन शुरू होने से पहले ही उन्होंने किसानों को एकजुट किया। इसके साथ-साथ लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को चुनौती भी थी। इसी को लेकर वह पिछले लंबे समय से हरियाणा पुलिस के निशाने पर थे। इसके साथ ही फरवरी में किसानों के आंदोलन के दौरान नवदीप अपने अन्य साथियों के साथ बख्तरबंद पोकलेन मशीन लेकर आये थे और हरियाणा सरकार को चुनौती दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here