Home Punjab>Ludhiana पंजाबः अवैध हथियारों और हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः अवैध हथियारों और हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियानाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक गाड़ी 260 ग्राम हेरोइन, देसी पिस्तौल .32 बोर और 2 जिंदा रौंद .32 के बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमीशनर जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि सीआईए स्टाफ और एडीसीपी अमन बराड़ की अगुवाई में टीम ने अमृतराज सिंह उर्फ अमृत निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित अवैध हथियार, हेरोइन और 2 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 4 मामले दर्ज है। जिनमें से 2 मामले 302 और 307 के मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here