Home Punjab>Amritsar जालंधरः भाजपा के रोड शो से पहले मेन चौक पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधरः भाजपा के रोड शो से पहले मेन चौक पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

0

आप पार्टी के कार्यकर्ता कर सकते है विरोध 

जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल आज कुछ देर तक भारी समर्थकों के साथ रोड शो करने जा रहे है। भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं का यह पहला रोड शो है जो कि 4 बजे स्वामी विवेका नंदर चौक (वर्कशॉप चौक) से शुरू होगा और शाम करीब पौने 6 बजे डॉक्टर बीआर अबेडकर चौक पर पहुंचकर खत्म होगा। वहीं भाजपा के रोड शो से पहले भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।  

ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि आज भाजपा के रोड शो के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ता दोनों नेताओं का फिर से विरोध कर सकते है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। बता दें कि भाजपा का यह रोड शो वर्कशॉप चौक से शुरू होकर 4.15 पर पटेल चौक, 4.30 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक, शाम 4.45 बजे बस्ती अड्डा चौक, शाम 5 बजे अली मोहल्ला, 5.15 बजे भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) और वहां से लवली स्वीस्ट वाली रोड से होते हुए शाम 5.45 बजे उक्त रोड शो बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) में खत्म होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here