Home Punjab>Muktsar पंजाब : पुलिस ने अलग- अलग मामलों में 7 आरोपी किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस ने अलग- अलग मामलों में 7 आरोपी किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने अलगअलग मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हत्या, अफीम और लूटपाट के मामले दर्ज है। एसपीडी मनमीत सिंह ढिल्लों ने मलोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सब डिवीजन मलोट की पुलिस को 2 मई 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान पता लगा कि हत्या उंसके दोस्त ने ही की थी और मामले को बढ़ाते हुए लखेवाली निवासी अनमोल सिंह उर्फ जुगनू को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में सीआई मलोट ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 2 किलो अफीम व कार व नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवित्र सिंह पुत्र जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। तीसरे मामले में लूट के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू और राम खन्ना के तौर पर हुई है। आरोपियों ने राहगीर से 28 हजार रुपए और मोबाइल फोन झपट मारकर लूट की थी। आरोपियों से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।  चौथे मामले में मोबाइल लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान नरेश कुमार के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि उसने कार भी चोरी की थी। जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर कार बरामद कर ली है। 5वें मामले में आरोपी लूट के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करन और अर्जुन सिहं के तौर पर हुई है।आरोपियों से 8 मोबाइल और सप्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here