Home Punjab>Amritsar जालंधरः भाजपा में शामिल होने पर सुशील रिंकू के पहले रोड शो भारी इकट्ठ, देखें Live

जालंधरः भाजपा में शामिल होने पर सुशील रिंकू के पहले रोड शो भारी इकट्ठ, देखें Live

0

जालंधर, ENS: भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का रोड शो शुरू हो गया है। इस दौरान भारी संख्या में लोग इस रोड शो में शामिल हुए है। वहीं भाजपा के रोड शो को लेकर पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा के प्रबंध किए हुए है। जिसके चलते भारी मात्रा पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जाएगा। पंजाब पुलिस की टीमों के साथ साथ रूट पर एंटी रॉयड फोर्स को भी तैनात किया है। वहीं इस रोड शो में पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित अन्य नेता मौजूद है।

दरअसल, भाजपा के रोड शो को लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर सकते है। बताया जा रहा है कि आप पार्टी के कार्यकर्ता वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर दोनों नेताओं का विरोध कर सकते है। भाजपा का ये रोड शो स्वामी विवेका नंदर चौक (वर्कशॉप चौक) से शुरू हुआ है। जोकि 4.15 पर पटेल चौक, 4.30 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक, शाम 4.45 बजे बस्ती अड्डा चौक, शाम 5 बजे अली मोहल्ला, 5.15 बजे भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) और वहां से लवली स्वीस्ट वाली रोड से होते हुए शाम 5.45 बजे उक्त रोड शो बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) में खत्म होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here