Home Punjab>Amritsar जालंधरः भाजपा के रोड शो में पहुंचे शीतल अंगुराल का इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मनी ठाकुर को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधरः भाजपा के रोड शो में पहुंचे शीतल अंगुराल का इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मनी ठाकुर को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद पहला रोड शो निकाला जा रहा है। वहीं आज शीतल अंगुराल की इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मनी ठाकुर के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने शीतल अंगुराल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के अगले दिन ही उनकी यह तस्वीर वायरल की जानी थी। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह इस मामले में प्रशासन के साथ सहयोग देने के लिए तैयार है।

वहीं मनी ठाकुर को लेकर शीतल ने आरोप लगाया है कि कि कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का चहेता मनी ठाकुर कौन है उनसे  इस बारे में पूछा जाए। वहीं शीतल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान से पूछा जाना चाहिए कि मनी ठाकुर कौन है। उन्होंने कहा कि धुरी में हुए चुनाव में मनी ठाकुर क्या कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जाएगा तो वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं शीतल अंगुराल पर आरोप है कि पुलिस अधिकारियों पर उनके द्वारा दवाब बनाया गया था। इस पर शीतल अंगुराल बिना कुछ कहे रोड शो के लिए निकल पड़े। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here