Home Punjab>Amritsar जालंधरः भाजपा के रोड शो दौरान मेन चौक पर पहुंचे आप पार्टी के कार्यकर्ता, CP सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधरः भाजपा के रोड शो दौरान मेन चौक पर पहुंचे आप पार्टी के कार्यकर्ता, CP सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का रोड शो में पहुंचे। इस दौरान शीतल अंगुराल ने ड्रग रैकेट मनी ठाकुर को लेकर आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और अनमोल गगनमान पर जमकर निशाना साधा। वहीं धुरी में हुए चुनावों के दौरान मनी ठाकुर की मौजूदगी को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। दूसरी ओर भाजपा के रोड शो के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ता भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर इकट्ठे हुए।

इस दौरान पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पर मौजूद है। भाजपा के रोड में आप कार्यकर्ताओं द्वारा कोई खलल ना पड़े इसके चलते पुलिस कमिश्नर ने आप कार्यकर्ताओं को वहीं पर रोक लिया है। पुलिस कमिश्नर ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है। जिसके बाद आप कार्यकर्ता भगवान वाल्मीकि चौक पर शांतिपूर्वक ढंग से खड़े है। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें पुलिस कमिश्नर आप कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे है। बता दें कि रोड शो को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पंजाब पुलिस की टीमों के साथ साथ रूट पर एंटी रॉयड फोर्स को भी तैनात किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here