Home Punjab>Moga पंजाबः इस इलाके में जग्गू नामक शख्स का हुआ क+त्ल

पंजाबः इस इलाके में जग्गू नामक शख्स का हुआ क+त्ल

0

मोगाः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लेकिन उसके बावजूद क्राइम की वारदातों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब मोगा में नौजवान के कत्ल का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जग्गू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह शख्स बर्तन बेचने वाली दुकान पर काम करता था। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि मृतक जग्गू का कभी भी किसी के साथ झगड़ा या ऊंची आवाज में बात नहीं करता था। लोगों को समझ नहीं आया कि किसने उसका कत्ल कर दिया है।

लोगों का कहना है कि हमें सुबह ही सफाई करने वाले शख्स से पता चला कि सड़क पर एक नौजवान का शव पड़ा हुआ है। जब लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो इस शख्स का चेहरा खून में बुरी तरह बिगाड़ा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन इस मामले में अभी पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here