Home Breaking News कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा बीजेपी का दामन

0

महाराष्ट्रः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकूरकर ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में वह बीजेपी में शामिल हुईं। अर्चना पाटिल के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण ने अर्चना पाटिल की पार्टी में एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी। अर्चना पाटिल चाकूरकर के बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके पति बसवराज पाटिल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। उनसे पहले अशोक चव्हाण भी बीजेपी में हो गए थे। महाराष्ट्र में लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इनसे पहले भी कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here