Home Punjab>Fazilka पंजाबः हाईवे पर लगा भारी जाम, देखें वीडियो

पंजाबः हाईवे पर लगा भारी जाम, देखें वीडियो

0

श्री आनंदपुर साहिबः  देर रात चली तेज आंधी और बरसात के कारण ऊना चंडीगढ़ मुख्य मार्ग के गांव कलसेड़ा के पास मार्ग पर लगाया गया साइन बोर्ड गिर जाने से मार्ग बंद हो गया, जिसके कारण इस मार्ग पर से गुजरने वााले वाहनों का बड़ा जाम लग गया । बता दे कि इस मार्ग से होकर हिमाचल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिमाचल सैकड़ो वाहन गुजरते हैं जो सुबह से इस बोर्ड के गिर जाने के कारण जाम में फंसे हुए हैं। 

हालांकि छोटे वाहनों को साइड से गुजारा जा रहा था लेकिन फिर भी बड़े वाहनों के लिए रास्ता ना होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे सैकड़ो यात्री जाम में फंस गए। नंगल नगर कौंसिल की तरफ से इसे हटाने के लिए प्रयास जारी है। पुलिस भी मोके पर पहुंच चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here