Home Punjab>Ludhiana पंजाबः भारी मात्रा में फोन और हथियार सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः भारी मात्रा में फोन और हथियार सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियानाः पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना 06 की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड के 06 मोबाइल फोन, एक दात और 01 एक्टिवा ग्रे कलर बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 2 महीनों के दौरान फोकल पॉइंट, शिमलापुरी के अंतर्गत आने वाले एरिया में कई मोबाइल फोन चोरी कर चुके है। पुलिस पार्टी को खुफिया सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली कि बादशाह निवासी न्यू शिमलापुरी, साबी निवासी न्यू शिमलापुरी और धर्मवीर सिंह उर्फ ​​शिबू निवासी न्यू शिमलापुरी जो लोगों को तेजधार दात दिखाकर उसने मोबाइल फोन और पैसे लूटने का काम करते हैं।

आज भी तीनों व्यक्ति लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी एक्टिवा नंबर पीबी10-एचजेड-2845 पर निर्मल पैलेस की तरफ से डाबा कट की ओर आ रहे हैं। अगर डाबा कट पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जाए तो तीनों लोग एक्टिवा समेत काबू में आ सकते हैं। पुलिस ने नाकाबंद कर तीनों को तालाशी के लिए रोका और जांच के दौरान हथियार और फोन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here