Home Breaking News BJP ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

BJP ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

0

नई दिल्लीः भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है। इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान किया है। इस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है। इस समिति में अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है।

महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, इसमें अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं। इस समिति में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी शामिल किया है। बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी सदस्य बनाये गए। वहीं, ओपी धनखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी इसमें शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here