Home Punjab>Ludhiana पंजाबः देह व्यापार मामले में पुलिस की रेड, मालिक सहित कई गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः देह व्यापार मामले में पुलिस की रेड, मालिक सहित कई गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियानाः बीआरएस नगर स्थित एक स्पा सेंटर में थाना सराभा नगर की पुलिस ने रेड कर कई होटल मालिक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सेंटर में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। जहां विदेशी लड़कियों को भारत बुलाकर होटलों में भी सप्लाई किया जाता है। जानकारी देते हुए एएसआई निरभय सिंह ने कहा कि पुलिस को 29 मार्च को वह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटलों में देह व्यापार का काम किया जा रहा है।

पुलिस ने जब रेड की तो कुछ लड़कियों और लड़कों को आपतिजनक हालत में काबू किया है। इस मामले में पुलिस ने होटल के मालिक अनमोक कक्कड़, अकाश कपूर, वंश, नवजिंदर. हिमांशू और संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर का मैनेजर ग्राहकों की आनलाइन बुकिंग करते है। स्पा सेंटर के काउंटर पर मैनेजर एंट्री के 1500 रुपए लेता है, जिसके बाद बंद कमरे में बोली लगती है। मैनेजर दलाल बनकर ग्राहकों को एक्स्ट्रा सर्विस की पेशकश करता था। स्पा के मालिकों ने जाली वोटर कार्ड, आधार कार्ड इन महिलाओं को तैयार करवाए है। स्पा सेंटरों से इन विदेशी महिलाओं को होटलों में भी सप्लाई किया जाता है। महिलाओं का मैडिकल करवा अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here