Home Himachal>Una पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, बड़ा हादसा होते होते टला, एक श्रद्धालु को चोटें आईं हैं जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना के पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी एक  पिकअप जीप अचानक पलट गई जिस कारण उसमें सवार श्रद्धालुओं में से एक को चोट आई है।

जबकि बाकी सभी श्रद्धालु सुरक्षित है श्रद्धालुओं के मुताबिक वह जिला तरनतारन के गांव हरीके से आए है और पीर निगाह से माथा टेकने के बाद वह बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए जा रहे थे। कि पीरनिगाह से कुछ दूरी पर अचानक पिकअप पलट गई गनीमत यह रही की बड़ा हादसा होते-होते टल गया हादसे की सूचना मिलते ही घायल व्यक्तियों को इलाज के लिया अस्पताल लाया गया है यहा पर उनका इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here