Home Breaking News बच्चे के साथ 2 भाइयों ने की कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर की ह’त्या

बच्चे के साथ 2 भाइयों ने की कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर की ह’त्या

0

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 12 साल के नाबालिग बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद कुद्दुस शेख और उसके भाई आजाद कुद्दुस शेख के तौर पर हुई है। दोनों ही पेशे से राजमिस्त्री है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में से एक ने नवी मुंबई के ठाकुरपाड़ा इलाके से बच्चे का अपहरण कर लिया और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार जब लड़के ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके भाई ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की।पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में एक तालाब में 12 साल के लड़के का शव मिला था जिसके बाद दोनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लड़के का शव नवी मुंबई के तलोजा के पास एक गांव के तालाब में मिला। पुलिस ने कहा कि 25 मार्च को खेलने के लिए घर से बाहर निकलने के बाद वो बच्चा लापता हो गया था, जिसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे को ढूंढने के दौरान उसक शव तलोजा के पास एक तालाब में मिला। बच्चे के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर इस हत्या के आरोप में मोहम्मद कुद्दुस शेख और उसके भाई आजाद कुद्दुस शेख को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here