Home Punjab>Ludhiana लुधियाना : कूरियर ट्रक ब्रिज की रेलिंग से टकराया , लगा जाम , देखे वीडियो 

लुधियाना : कूरियर ट्रक ब्रिज की रेलिंग से टकराया , लगा जाम , देखे वीडियो 

0

लुधियाना: लाडोवाल हाईवे पुल पर देर रात कूरियर का ट्रक रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग से टकरा गया। बताया जा रहा है कि एक अन्य ट्रक पार्सल ट्रक को  साइड मार कर भाग गया। पार्सल ट्रक का ड्राइवर ट्रक का संतुलन खो बैठा। जिस कारण ट्रक रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ कर ऊपर चढ़ गया और  ट्रक का एक हिस्सा रेलवे ओवरब्रिज पर लटक गया।  ड्राइवर बिंदरी उर्फ जीतू मौके से फरार हो गया।


इस हादसे में हाइवे पर लम्बा जैम लग गया। जिसकी सुचना मिलते ही घटना स्थल पर NHAI की टीम पहुंची। वही 150 मीटर की दूरी पर थाना लाडोवाल है, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचने में करीब 1 घंटा लगा दिया।

ट्रक के मालिक केवल ने कहा कि ड्राइवर बिंदरी ट्रक को जालंधर से लोढ कर कोहाड़ा डाक पार्सल डिलीवर करने जा रहा था। एक अन्य ट्रक चालक ने उनके ट्रक को साइड मारी जिस कारण उनका ट्रक रेलवे ब्रिज पर चढ़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here