Home Breaking News पति को मारने के लिए पत्नी ने दी Online सुपारी

पति को मारने के लिए पत्नी ने दी Online सुपारी

0

आगराआगरा के थाना बाह क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप के स्टेटस पर पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात लिखी है। पत्नी का व्हाट्सऐप स्टेट्स देखने के बाद पति दहशत में है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है। पति ने पत्नी के दोस्त पर भी धमकाने का आरोप लगाया है।

महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद अक्सर विवाद होने लगा और पांच महीने बाद उसकी पत्नी मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शिकायत के अनुसार पत्नी ने भिंड में भरण पोषण का वाद भी दायर कर दिया है। युवक के अनुसार 21 दिसंबर 2023 को तारीख से लौटते समय ससुरावालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के स्टेटस पर लिखा है “मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here