Home Breaking News राजस्थान में अमित शाह का रोड शो शुरू, देखें Live

राजस्थान में अमित शाह का रोड शो शुरू, देखें Live

0

राजस्थान: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीकर से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सीकर लोकसभा उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद हैं। रोड शो शहर के कल्याण जी के मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, जाट बाजार होते हुए तापड़िया बगीची पहुंचेगा। इस दौरान बग्गी में भाजपा नेताओं की तस्वीरें भी नजर आ रही है ।

पुलिस ने रोड शो के रूट के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की है। इसके साथ ही शहर में करीब 6 घंटे से ज्यादा समय के लिए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। रोड शो के बाद शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जयपुर के लिए निकल जाएंगे।रोड शो की सिक्योरिटी के लिए  करीब 1000 पुलिसकर्मी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों का जाब्ता तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here