ऊना-सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के टीहरा गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी शनिवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस लौटकर नहीं आई है। उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटा का किसी ने अपहरण न कर लिया हो। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लड़की की तालाश शुरू कर दी है।