Home Breaking News दिन दहाड़े घर में घुसा तेंदुआ, 5 लोगों को किया घायल

दिन दहाड़े घर में घुसा तेंदुआ, 5 लोगों को किया घायल

0

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया और वो घायल हो गए।

गांव में दहशत का माहौल हो जाने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। बता दें कि गांव के लोगों ने तेंदुए को एक घर के अंदर कैद कर लिया गया और घायल हुए 4-5 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here