Home Punjab>Ludhiana पंजाबः 500 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर, देखें वीडियो 

पंजाबः 500 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर, देखें वीडियो 

0

लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते आज पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल टीम के साथ खुद सड़कों पर उतरे। दरअसल, चुनावों के मद्देनजर कमिश्नर द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान संदिग्ध इलाकों में पुलिस टीम ने दबिश दी। फ्लैग मार्च में 500 से अधिक कर्मी मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने कहा कि शहर में अमन-शांति बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस फ्लैग मार्च निकालती है। शहर के पाश इलाकों सहित मुख्य सड़कों से यह मार्च निकला जा रहा है। इसी के तहत फिरोजपुर रोड सीपी दफ्तर से यह मार्च शुरू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here